Avengers Doomsday India Release : मार्वल सुपरहीरो फिल्मों के भारतीय फैंस के लिए बड़ी खबर है। ‘Avengers: Doomsday’ की भारत में रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म भारत में दुनियाभर की रिलीज से एक दिन पहले, 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आ सकती है। हालांकि, भारत में रिलीज की इस तारीख पर मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

भारत में एक दिन पहले रिलीज की तैयारी?

‘Avengers: Doomsday’ की ग्लोबल रिलीज 18 दिसंबर 2026 को होगी । अगर भारत में फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज होती है, तो इसे शुरुआती दिनों में कमाई के लिए अतिरिक्त समय मिल सकता है। गुरुवार को रिलीज होने से फिल्म को चार दिनों का शुरुआती वीकेंड भी मिलेगा।

‘स्पाइडर-मैन’ के रिकॉर्ड पर नजर

भारत में हॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो ‘Spider-Man: Brand New Day’ ने शानदार कमाई की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन 58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि इसका ग्रॉस ओपनिंग कलेक्शन 70.50 करोड़ रुपये बताया गया।

फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 483.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 643.75 करोड़ रुपये बताया गया है। ऐसे में ‘Avengers: Doomsday’ की रिलीज के साथ इस रिकॉर्ड को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, फिल्म कितनी कमाई करेगी और कौन-सा रिकॉर्ड बना पाएगी, यह रिलीज के बाद ही साफ होगा।

MCU की 39वीं फिल्म है ‘डूम्सडे’

‘Avengers: Doomsday’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की 39वीं फिल्म बताई जा रही है। फिल्म का डायरेक्शन एंथनी और जो रूसो कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी माइकल वॉलड्रॉन और स्टीफन मैकफीली ने लिखी है।

‘Avengers: Infinity War’ और ‘Avengers: Endgame’ की सफलता के बाद इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। इसके बाद ‘Avengers: Secret Wars’ भी आने वाली है, जिसकी रिलीज 17 दिसंबर 2027 के लिए बताई गई है। फिलहाल भारतीय दर्शकों की नजर ‘Doomsday’ की ऑफिसियल रिलीज डेट और इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर रहेगी।

थिएटर में गदर मचाने के बाद OTT पर आ रही नानी और राघव जुयाल की ‘The Paradise’, 8 भाषाओं में देख सकेंगे फैंस

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m