रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल प्रभावित इलाकों में अब विकास की झलक दिखने लगी है. नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के लगातार ऑपरेशन के चलते अब नक्सलवाद अंतिम सांसे ले रहा है. हाल ही में उत्तर बस्तर कांकेर के सुदूर क्षेत्र पानीडोबीर में एक्सिस बैंक ने अपनी एक नई शाखा की शुरुआत की है. इसे लेकर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- “जिस धरती पर कभी बंदूकें बोलती थीं, अब वहाँ भरोसे के खाते खुलेंगे”.


वित्त मंत्री चौधरी ने आगे लिखा कि पानीडोबीर (पखांजूर, उत्तर बस्तर कांकेर) में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन सिर्फ एक बैंक का खुलना नहीं ,यह उस विश्वास की जीत है जो हिंसा पर विकास को चुनता है. जब निजी बैंक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शाखाएं खोलने लगें, तो समझिए कि बदलाव ने जड़ें पकड़ ली हैं. यह शाखा नहीं, आत्मनिर्भरता की अलख है.

इसे भी पढ़ें:
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
- गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश, 28 अक्टूबर को आएंगी 100 गाड़ियां
- भोपाल के नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद में बीडीए को बड़ा झटका, जिला कोर्ट ने बेदखली का केस किया खारिज
- एजेंडा तय, अनुपूरक बजट तैयार… पर उत्तराखंड विधानसभा की बैठक से गायब क्यों दिखे कांग्रेसी नेता?
- ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 176 वाहन इंपाउंड

