मैनपुरी. सपा सांसद डिंपल यादव शनिवार को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची. यहां राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह बात साबित हुई कि घोटाले की घटना हुई है. चंदा चोरी की बहुत बड़ी घटना घटी है. लोगों के दिमाग में यह बात न पहुंचे इसीलिए BJP के बड़े नेता संवेदना व्यक्त नहीं कर रहे हैं. जो लोग दोषी है सब पर कार्रवाई होनी चाहिए. भगवान पर चढ़ाए पैसे चुराए गए हैं ये बहुत बड़ा कलंक है.

बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे चढ़ावा चोरी के आरोपों के लेकर समाजवादी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है. अखिलेश यादव भी लगातार इसे लेकर आवाज उठा रहे हैं. उन्होंने तो घोषणा भी कर दी है कि उनकी सरकार बनने पर वे अयोध्या का गौरव फिर से लौटाएंगे. उन्होंने ऐलान किया है कि नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां विश्वभर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे.

इसे भी पढ़ें : पहले श्रीराम मंदिर का विरोध और अब… विपक्षी दलों पर डिप्टी CM केशव मौर्य का करारा पलटवार, दे दिया बड़ा बयान

बता दें कि राम मंदिर को लेकर तरह-तरह की राजनीतिक बनायबाजी हो रही है. आज ही केजरीवाल के अयोध्या दौरे को लेकर यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राम सबके हैं, फिर सरकार की दोहरी नीति क्यों? केजरीवाल के लिए कैमरा और विशेष छूट क्यों? कांग्रेस के नेताओं के लिए कड़े नियम? मैंने दर्शन किए, तब व्यवस्था अलग थी. आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है? VIP भेदभाव, दोहरी राजनीति बेहद निंदनीय है.

अजय राय ने एक्स पर लिखा कि ‘राम’ सबके हैं, फिर भाजपा सरकार की दोहरी नीति क्यों? अयोध्या में अरविंद केजरीवाल के लिए कैमरे और विशेष छूट, लेकिन कांग्रेस के नेताओं और आम श्रद्धालुओं के लिए कड़े नियम? कुछ दिन पहले जब मैंने दर्शन किए, तब व्यवस्था अलग थी. राजनीतिक सुविधा देखकर नियम बदलने वाली भाजपा सरकार बताए कि आखिर “ये रिश्ता क्या कहलाता है”? आस्था के केंद्र पर यह वीआईपी भेदभाव और दोहरी राजनीति बेहद निंदनीय है.’