B.Sc Nursing Main Exam 2025: जयपुर. राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (Rajasthan University of Health Sciences – RUHS) द्वारा B.Sc Nursing तृतीय और चतुर्थ वर्ष की मुख्य परीक्षा (Main Exam) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Application Process) 8 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. परीक्षा मई 2025 में आयोजित की जाएगी.

एप्लिकेशन डेडलाइन
- नॉर्मल फीस (Standard Fee) के साथ आवेदन की अंतिम तारीख: 16 अप्रैल
- लेट फीस (Late Fee) ₹215 के साथ आवेदन की तारीखें: 17 से 19 अप्रैल
- डबल फीस (Double Fee) के साथ आवेदन: 20 और 21 अप्रैल
पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) के लिए भी आवेदन
इस बार बीएससी नर्सिंग प्रथम और द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाएं (Supplementary Exams) तथा पोस्ट बेसिक प्रीवियस और फाइनल ईयर की मुख्य परीक्षाओं (Post Basic Main Exams) के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं.
वेरिफिकेशन और कॉलेज द्वारा सबमिशन
परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार काजला ने जानकारी दी कि 21 अप्रैल तक भरे गए सभी ऑनलाइन फॉर्म का वेरिफिकेशन (Verification) कॉलेज स्तर पर किया जाएगा. इसके बाद वेरिफाइड छात्रों की लिस्ट 26 अप्रैल तक निर्धारित फॉर्मेट में विश्वविद्यालय में जमा करानी होगी.
Important Alert
अगर कोई कॉलेज वेरिफिकेशन समय पर नहीं करता है, तो उस कॉलेज से प्रत्येक छात्र पर जुर्माना (Penalty per Student) वसूला जाएगा. इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह संबंधित नर्सिंग कॉलेज (Nursing College) की होगी.
पढ़ें ये खबरें
- सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, 20 रुपए से शुरू हुआ था विवाद
- अबूझमाड़ की बदली तस्वीर : जहां तिरंगा फहराना कभी मौत को दावत था, वहां पहली बार शान से लहराया तिरंगा, जवानों संग ग्रामीणों ने मनाया आजादी का जश्न
- Bihar Top News 15 august 2026: CM सम्राट ने पहली बार गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को नोटिस
- Independence Day Special: 154 पुलिसकर्मियों को मिला वीरता और सेवा सम्मान, DGP दीपम सेठ ने दिया जीत का मंत्र
- MP में खाद की किल्लत नहीं: 17 अगस्त से किसानों को शुरू होगा वितरण, 16 अगस्त तक बंद रहेगी बिक्री


