काजल,हिसार. हिसार में हरियाणा से पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता नंदकिशोर गोयनका को श्रद्धांजलि देने पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने उन्हें संत-हृदय, दानशील और राष्ट्रवादी व्यक्तित्व बताया।
बाबा रामदेव ने कहा कि नंदकिशोर गोयनका ने अपना पूरा जीवन सादगी, पवित्रता और संतोष के साथ जिया। उन्होंने अपने परिवार को सनातन संस्कृति, स्वदेशी और राष्ट्रवाद के संस्कार दिए, जो आज भी उनकी आने वाली पीढ़ियों में दिखाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि गोयनका परिवार ने देश में स्वदेशी विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज जब पूरे देश में स्वदेशी और राष्ट्रवाद की बात हो रही है, तब गोयनका परिवार का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

बाबा रामदेव ने कहा कि नंदकिशोर गोयनका केवल एक परिवार के मुखिया नहीं थे, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा थे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष की प्रार्थना करते हुए कहा कि पूरा परिवार उनके जीवन और महाप्रयाण को एक उत्सव की तरह याद कर रहा है, क्योंकि उनका जीवन और उनका जाना दोनों ही गौरवपूर्ण रहे।
- राजकोट में पांचवीं मंजिल से गिरकर दो साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
- IPL 2027 से पहले SRH ने चली बड़ी चाल! जिस खिलाड़ी को दिल्ली ने दिए थे 10.75 करोड़, अब उसकी हुई घर वापसी!
- जिला अस्पताल को 20 साल से ICU का इंतजार, 6 वेंटिलेटर खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी, आखिर कब जागेगा स्वास्थ्य विभाग?
- Yami Gautam: ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
- वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वडोदरा में किया गरबा, वीडियो हुआ वायरल

