रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत के साथ शानदार उपहार घर ले जाने का मौका मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम लोगों को बिजली खर्च में बचत दिलाने के उद्देश्य से बाबा सोलर्स (Baba Solars) ने ग्राहकों के लिए आकर्षक दिवाली ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत सोलर सिस्टम लगवाने वाले ग्राहकों को iPhone, इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित कई शानदार उपहार दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, ग्राहकों को महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV BE 6 जीतने का मौका भी मिलेगा।

3 KW से लेकर 10 KW तक के सोलर सिस्टम पर शानदार गिफ्ट

बाबा सोलर्स की इस विशेष योजना के तहत अलग-अलग क्षमता के सोलर सिस्टम लगवाने पर ग्राहकों को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।

3 KW सोलर सिस्टम: स्मार्ट टीवी+ साउंड सिस्टम , RO+इंडक्शन जैसे आकर्षक उपहार।

5 KW सोलर सिस्टम: इलेक्ट्रिक स्कूटी या वाशिंग मशीन + रेफ्रिजरेटर का शानदार फ्री गिफ्ट।

10 KW सोलर सिस्टम: iPhone का आकर्षक फ्री गिफ्ट।

महिंद्रा BE 6 जीतने का भी सुनहरा मौका

इस दिवाली ऑफर का सबसे बड़ा आकर्षण ग्रैंड लकी ड्रॉ है। इसके तहत पात्र ग्राहकों को महिंद्रा की शानदार इलेक्ट्रिक SUV BE 6 जीतने का मौका मिलेगा। कंपनी के अनुसार, सोलर सिस्टम की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को लकी ड्रॉ कूपन दिया जाएगा।

मात्र 2,000 रुपये में करा सकते हैं बुकिंग

कंपनी के अनुसार, ग्राहक मात्र 2,000 रुपये की शुरुआती बुकिंग राशि जमा करके अपने सोलर सिस्टम की बुकिंग करा सकते हैं। इसके बाद वे ऑफर के तहत मिलने वाले उपहारों और लकी ड्रॉ में शामिल होने का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि, उपहारों और लकी ड्रॉ से संबंधित नियम एवं शर्तें लागू होंगी।

1 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा ऑफर

बाबा सोलर्स का यह विशेष दिवाली ऑफर 1 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक चलेगा। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि सीमित अवधि के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए समय रहते अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें।

सौर ऊर्जा के साथ बचत और खुशियों का उपहार

बाबा सोलर्स का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ ऊर्जा, बिजली बिल में बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कंपनी का मानना है कि सौर ऊर्जा भविष्य की जरूरत है और हर घर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना समय की मांग है।

सोलर सिस्टम ऐसे करें बुक

इस दिवाली अपना सोलर सिस्टम बुक कर बाबा सोलर्स के खास ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए 92039 00410 पर संपर्क करें या कंपनी की वेबसाइट www.babasolars.com पर विजिट कर सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H