दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) जल्द ही अपने करियर को लेकर एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. वो जल्द ही मलयालम फिल्म में नजर आने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में अपनी नई फिल्म ‘गांधी बाजार संडे मार्केट’ की शूटिंग शुरू कर दिया है. जिसके लिए वो काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

फिल्म में नजर आएंगे कई कलाकार
बता दें कि बाबिल खान (Babil Khan) का कहना है कि मलयालम सिनेमा में एंट्री लेना उनके लिए करियर का नई शुरुआत है. साथ ही एक ऐसा सफर भी है जिसे शुरू करने के लिए वो खुद को खुशकिस्मत मानते हैं. इस मलयालम फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर बाबू जनार्दन कर रहे डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में बाबिल खान के अलावा अपर्णा बालमुरली, दीपक परमबोल, निखिल नायर, जॉनी एंटनी, जगदीश, सुधीर करमना, अथमिया राजन और जयशंकर जैसे कलाकार शामिल हैं.
मलयालम फिल्मों को लेकर बाबिल ने कही दिल की बात
मलयालम सिनेमा को लेकर बाबिल खान (Babil Khan) ने कहा- ‘मलयालम फिल्मों का मेरे दिल में हमेशा से खास स्थान रहा है. वहां की फिल्मों में कहानियों को सेंसटिविटी और इमोशन गहराई के साथ पेश किया जाता है. एक एक्टर के तौर पर मैं हमेशा खुद को नई सिचूएशन में डालकर सीखने की कोशिश करता हूं. असली विकास तभी होता है, जब कलाकार अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर नए लोगों, नई इमोशंस और नई दुनिया को अपनाता है. ‘गांधी बाजार संडे मार्केट’ की शूटिंग शुरू करना मेरे लिए बेहद खास एक्सपीरियंस है. सिलिगुड़ी में शूटिंग करते हुए मैं काफी एक्साइटेड महसूस कर रहा हूं. मैं इस फिल्म के जरिए खुद को एक नए तरीके से खोजने की कोशिश कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी ये सफर पसंद आएगा.’
टीम की भी की तारीफ
बाबिल ने डायरेक्टर बाबू जनार्दन और फिल्म की पूरी टीम की भी तारीफ करते हुए कहा- ‘इतने एक्सपीरियंस और टैलेंटिड कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए सीखने का शानदार मौका है. मैं हमेशा ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहता हूं, जो सिर्फ मनोरंजन तक सीमित न हों, बल्कि लोगों पर गहरा असर छोड़ें. एक एक्टर के साथ-साथ मैं एक बेहतर इंसान बनने की कोशिश भी करता हूं और ये फिल्म मुझे वही मौका दे रही है. मलयालम सिनेमा में कदम रखना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. मैं इस नई शुरुआत को लेकर खुद को खुश और शुक्रगुजार महसूस कर रहा हूं. हर नई भाषा और नई इंडस्ट्री कलाकार को बहुत कुछ सिखाती है और मैं इस एक्सपीरियंस को पूरी ईमानदारी के साथ जीना चाहता हूं.’

