पंजाब के मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन अगले 48 घंटों तक राज्य में हालात ऐसे ही रहेंगे और 27 जुलाई को राज्य का मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का तापमान सामान्य के करीब है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान लुधियाना जिले के समराला में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके साथ ही अमृतसर में तापमान 32.6 डिग्री, लुधियाना में 34.2 डिग्री, पटियाला में 36.2 डिग्री, बठिंडा में 36.5 डिग्री, फरीदकोट में 34.5 डिग्री, मोहाली में 34.8 डिग्री और होशियारपुर में 33.7 डिग्री रहा। इसके अलावा, गुरुवार शाम 5.30 बजे तक लुधियाना में 10.6 मिमी, फाजिल्का में 2 मिमी, फिरोजपुर में 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जुलाई की शुरुआत में बेहद सक्रिय रहा मानसून अब सुस्त होता जा रहा है। आमतौर पर राज्य में 1 से 24 जुलाई तक 125.8 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल जुलाई महीने में केवल 113.1 मिमी बारिश हुई है। यानी राज्य में सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
27 से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 27 जुलाई से बारिश का नया दौर शुरू होगा। राज्य में 27-28 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 जुलाई को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 28 जुलाई को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- गुजरात के 4 जिले सूखाग्रस्त घोषित: सरकार किसानों को देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर
- इंदौर में आज 12 घंटे का शटडाउनः 19 टंकियों से पानी सप्लाई होगी प्रभावित, उधर बिना अनुमति बोरिंग करने वालों पर निगम का कड़ा एक्शन, 3 मशीनों पर जुर्माना
- Burning Truck : NH-130 पर चलती ट्रक बनी आग का गोला, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
- Haryana Dengue Alert: डेंगू के 774 से ज्यादा केस, पंचकूला बना हॉटस्पॉट; 53 हजार लोगों को नोटिस
- LPG डीलर्स का सरकार के खिलाफ विरोध, प्रदर्शन की अनुमति देने से दिल्ली पुलिस का इनकार

