मशहूर रैपर बादशाह विवादों के एक बार फिर से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस विवाद का कारण उनके गाने ही हैं जो ईसाई धर्म के लोगों को ठेस पहुंचा रहे हैं। गायक के खिलाफ ईसाई धर्म के लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की है और जमकर विरोध किया है। रैपर अपने नए गाने ‘Velvet Flow’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस गाने में कुछ लाइनों को लेकर ईसाई समुदाय में नाराजगी है। इतना ही नहीं पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट ने रैपर के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाते हुए गाने को सोशल मीडिया से हटाने की मांग कर रहा है।
बता दें कि, रैपर बादशाह का नया गाना ‘वेलवेट फ्लो’ हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसको लेकर ईसाई संगठनों ने आरोप लगाया है कि गाने में पवित्र बाइबल और चर्च का अश्लील और अपमानजनक शब्दों में उल्लेख किया गया है। इससे इसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रदेश अध्यक्ष पादरी गौरव मसीह गिल का कहना है कि, उनके एक दोस्त का फोन आया, जिसने उक्त गाने के बारे जानकारी दी। इसके बाद जब उन्हेंने खुद इस गाने को सुना तो पता चला कि इसमें बाइबल और चर्च को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उन्हें कहा कि इस गाने के बोल यह संदेश देते हैं कि चर्च कोई गंभीर या पवित्र स्थान नहीं है, बल्कि एक डरावनी जगह है।
- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक: CM साय की मौजूदगी में 40 आईटी कंपनियों से हुआ एमओयू, चिट फंड कंपनी के 4601 निवेशकों को वापस दिलाए गए 7.38 करोड़ रुपये
- ‘जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो’, कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, 2 साल में 108300 लोगों के गायब होने का किया दावा
- वेंटिलेटर पर एमपी का हेल्थ सिस्टम: गड़बड़ाती व्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक लगाने की याचिका खारिज, अदालत ने कहा- चुनाव प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, अब हस्तक्षेप करना ठीक नहीं
- Today’s Top News : पूर्व गृह मंत्री कंवर ने PM, CS और PWD सचिव को लिखा पत्र, मकान में चल रहे SEX Racket का भंडाफोड़, ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पास 5 लाख कैश लेकर पहुंचे NSUI कार्यकर्ता… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

