शुभम जायसवाल, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। यहां बिना ड्राइवर के सड़क पर दौड़ रहे डंपर ने कॉलेज से लौट रही दो छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसा दरगाह के पास हुआ, जब बिना ड्राइवर के खड़ा एक डंपर ढलान के कारण अचानक तेज रफ्तार से चल पड़ा। इस दुर्घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। करीब 200 मीटर आगे बढ़ने के बाद डंपर नाले में जा गिरा।
READ MORE: जिगरी दोस्त बना हत्यारा! शराब के नशे में मोबाइल छीनने पर डंडे पीट-पीटकर ले ली जान, रील देखने की लत बनी जानलेवा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर के दरगाह गेट के समीप सड़क पर एक डंपर बिना ड्राइवर के खड़ा था। सड़क पर ढलान होने के कारण डंपर अचानक आगे बढ़ने लगा और तेजी से रफ्तार पकड़ते हुए बेकाबू हो गया। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
READ MORE: MP के युवक की कनाडा में हत्या: पढ़ाई के लिए गए गुरकीरत सिंह की दर्दनाक मौत, परिवार ने इंसाफ और आर्थिक मदद की लगाई गुहार
जानकारी के मुताबिक दोनों छात्राएं कॉलेज से पैदल अपने हॉस्टल की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आए डंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मारकर अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

