रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश समेत देशभर में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया गया। वहीं टी 20 विश्व कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बागेश्वर महाराज ने बधाई दी हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जुनून के आगे पनौती कुछ भी नहीं है। दिन-खिलाड़ी या मैदान अशुभ नहीं होता है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने इसे रणनीति और कड़े परिश्रम की जीत बताया। महाराज ने ‘पनौती’ जैसे शब्दों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई भी दिन, मैदान या खिलाड़ी अशुभ नहीं होता। उन्होंने संदेश दिया कि यदि सही रणनीति, अटूट जोश और भगवान की कृपा साथ हो, तो हर बाधा को पार किया जा सकता है। उन्होंने इस जीत को पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया और समस्त क्रिकेट प्रेमियों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें: MP में जश्न बना हुड़दंग: शाजापुर में नाली में बम फेंकने से मस्जिद की दीवार पर फैला कीचड़, देवास में CSP समेत दो पुलिस जवान घायल

आपको बता दें कि टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से पटखनी दी। अहमदाबाद में रविवार को खेले गए मैच में भारत ने टॉस गवां दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही सिमट गई।

ये भी पढ़ें: भारत की जीत का जश्न: इंदौर में युवाओं ने लहराया तिरंगा, उज्जैन में रंगपंचमी की मस्ती और नारी शक्ति के वंदन के बीच टीम इंडिया की जीत पर शहरवासियों ने फोड़े पटाखे

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m