बहादुरगढ़: गुरुग्राम को नहरी पानी की सप्लाई करने वाली NCR नहर पर अवैध पानी चोरी रोकने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि नहर से मोटर लगाकर पानी चोरी कर रहे लोगों ने सरकारी ड्यूटी पर तैनात SDO समेत विभागीय कर्मचारियों पर कस्सी और लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में SDO समेत टीम के कई सदस्य घायल हो गए।
घटना बहादुरगढ़ क्षेत्र में NCR नहर के RD नंबर-37 के पास की बताई जा रही है। शिकायत के अनुसार सिंचाई विभाग के SDO यशपाल एक JE, ड्राइवर और दो बेलदारों के साथ नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान टीम ने देखा कि कुछ लोग लाल रंग के स्वराज और नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर पर मोटर लगाकर कथित तौर पर नहरी पानी की अवैध चोरी कर रहे थे।
रोकने पर गाली-गलौज और फिर हमला
आरोप है कि जब सिंचाई विभाग की टीम ने पानी चोरी करने से रोका तो आरोपी भड़क गए। पहले गाली-गलौज की गई और इसके बाद कस्सी व लाठी-डंडों से टीम पर हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में SDO समेत विभाग के कर्मचारियों को चोटें आईं।
इसी दौरान कुछ कर्मचारियों ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर उनके मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें नहर में फेंक दिया।
घायलों को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती
हमले के बाद घायल SDO और अन्य कर्मचारियों को उपचार के लिए नजदीकी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए।
यूनियन प्रधान मुकेश ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं की तो सिंचाई विभाग के कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश
घटना के संबंध में मांडौठी चौकी पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ में ई-बसों से बदलेगी शहरी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर: रायपुर में PM ई-बस सेवा की तैयारियों की हुई समीक्षा, इन शहरों में 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- सुपौल में अनियंत्रित कार ने ली तीन की जान, जानें कैसे हुआ हादसा और कितने लोगों का चल रहा इलाज
- गजब भ्रष्टाचार है! 22 करोड़ में बनी सड़क के 4 महीने में उड़े परखच्चे, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर डलवाया मुरम
- लखनऊ JPNIC को 30 साल की लीज पर देने पर भड़के सपा प्रमुख, सरकार पर लगाए कमीशनखोरी के आरोप
- Bihar Top News 25 august 2026: पटना में छात्र प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज, संपत्ति विवाद में डबल मर्डर


