अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ सकती है। बहुचर्चित बहबलकलां गोलीकांड मामले की जांच कर रही SIT के सामने पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने अपना बयान दर्ज कराया है। इसके बाद कई तरह की चर्चा होने लगी है।
मीडिया से बातचीत के दौरान ज्ञानी रघुबीर सिंह ने दावा किया कि अकाल तख्त के समक्ष हुई पेशी के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबी विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुए गोलीकांड की जिम्मेदारी स्वीकार की थी। उन्होंने कहा कि इस कथित कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी, जो अकाल तख्त के पास सुरक्षित मौजूद है। ज्ञानी रघुबीर सिंह ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत निहत्थे और बेगुनाहों पर सुखबीर बादल ने गोलियां चलवाई थी।
गौरतलब है कि बेअदबी और उससे जुड़े प्रदर्शन के दौरान हुए गोलीकांड का मामला लंबे समय से पंजाब की राजनीति और धार्मिक हलकों में चर्चा का विषय रहा है। अब एसआईटी के समक्ष दर्ज हुए इस बयान के बाद मामले में नए राजनीतिक और कानूनी बातें जुड़ सकती है।
- MP में कोचिंग सेंटर्स के लिए बदले नियम, 90 दिन में रजिस्ट्रेशन जरूरी; शिक्षकों की योग्यता भी करनी होगी सार्वजनिक
- स्कूल में प्रिंसिपल की प्रताड़ना से छात्रों का फूटा गुस्साः टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के गंभीर आरोप, पुलिस में शिकायत
- मौत का ट्रैकः वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की उखड़ी सांसें, मंजर देख दहल उठे लोग
- Census 2027: 16 नवंबर से घर बैठे करें जनगणना, 40 सवालों के देने होंगे जवाब
- आज पटना पहुंचेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर होंगे शामिल

