गुरुग्राम के उद्योग विहार थाना क्षेत्र में बहन पर की गई टिप्पणी को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि टिप्पणी से नाराज 26 वर्षीय युवक ने 33 वर्षीय हरजीत सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते हरजीत की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
उद्योग विहार थाना क्षेत्र में बहन पर की गई टिप्पणी को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को पार्क अस्पताल, ओल्ड दिल्ली-गुड़गांव रोड के बाहर एक युवक के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फिंगरप्रिंट और सीन ऑफ क्राइम टीम की मदद से जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव डूंडाहेड़ा निवासी 33 वर्षीय हरजीत सिंह के रूप में हुई।
मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए उद्योग विहार थाना पुलिस ने 26 अगस्त को ओल्ड दिल्ली रोड स्थित शेर-ए-पंजाब ढाबे के पास से आरोपी विक्रम कुमार (26) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 24 अगस्त की रात वह और हरजीत डूंडाहेड़ा गांव की एक पुरानी इमारत में साथ बैठे थे। इसी दौरान हरजीत ने आरोपी की बहन को लेकर टिप्पणी कर दी। इससे गुस्साए विक्रम ने चाकू से उसके सिर और छाती पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
- मोतिहारी में भू-माफिया राकेश शर्मा के ठिकाने पर आधी रात को छापेमारी, 27 लाख कैश और हथियार बरामद
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update : हेमचंद यादव विवि के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप सस्पेंड… चार सूत्रीय मांगों पर किसान संघ ने खोला मोर्चा… चौथना हत्याकांड मामले में 3 गिरफ्तार….
- उच्च शिक्षा विभाग में 156 शिकायतें लंबितः 7 दिन के भीतर सभी मामलों के निराकरण के सख्त निर्देश
- ग्लोबल इकोनॉमी में भारत का डंका बजाः IMF ने FY27 में India GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, 6.4% से बढ़ाकर 7% किया
- CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस का एक्शन

