अनूप मिश्रा, बहराइच. मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भिवरा भीरघाट (मड़वापुर) गांव में एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाया. जानकारी के मुताबिक जयराम (30 वर्ष) ने कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका को चाकू मार दिया. फिर खुद को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया.

घायल की पत्नी ने बताया कि जयराम का किसी अन्य महिला के साथ पिछले 6 महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह उस महिला के बिना न रहने की बात अक्सर कहता था. विवाद और मानसिक तनाव बढ़ा तो जयराम ने पहले प्रेमिका को चाकू मारा फिर खुद पर हमला कर लिया.

इसे भी पढ़ें : इसे कहते हैं राई का पहाड़ बनाना! गलती से ट्रॉली बैग की टक्कर लगने पर लड़की ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, सरेराह जड़ा थप्पड़

घटना के समय परिवार के सदस्य घर से कुछ दूरी पर थे. परिजनों ने आनन-फानन में जयराम और उसकी प्रेमिका को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि युवक थाना खैरीघाट के संदीपवा में खाना बनाने का काम करता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.