अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने बहरीन की महिला के रेप केस में बयान दिया है और साफ किया है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. धामी ने कहा कि जब यह मामला उनके ध्यान में आया तो उन्होंने तुरंत विभागीय कार्रवाई शुरू की जो अभी भी चल रही है. उन्हे कहा कि महिला ने उनसे इस आ संबंध में कुछ भी नहीं कहा था अगर महिला अपनी परेशानी बताती तो उसे तुरत ध्यान में लाया जाता.
उन्होंने कहा कि इसकी जांच के लिए चार मेंबर की कमेटी बनाई गई है. इस कमेटी में बलदेव सिंह कायमपुरी, गुरमीत सिंह, बीबी गुरिंदर कौर और गुरबख्श सिंह खालसा को शामिल किया गया है और बलविंदर सिंह कालवां को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है. इसके अलावा, प्रधान धामी ने यह भी कहा कि इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर के तौर पर अमरजीत सिंह चावला का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है और मलकीत सिंह को शिरोमणि कमेटी की सर्विस से हटाकर पक्की छुट्टी दे दी गई है.
एक दो बार मिली थी महिला
इस दौरान उन्होंने साफ किया कि वह उस महिला से एक-दो बार मिले जरूर थे, लेकिन उन्होंने साफ किया कि उन्हें नहीं पता कि वह महिला कहां से आई, उसे कौन लाया, हालांकि वह उस महिला से एक-दो बार मिले थे, लेकिन उसने कभी किसी तरह की धक्केशाही की बात नहीं कही. अगर वह महिला मेरे पास आकर कहती कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है, तो हरजिंदर सिंह धामी चुप रहकर कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते थे. उस महिला ने मुझसे ऐसा कुछ नहीं कहा. बाकी मामले की जांच कमेटी कर रही है, कमेटी 15 दिन में जांच रिपोर्ट देगी, जिसके बाद दूसरे सवालों के जवाब दिए जाएंगे.
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

