शिवम मिश्रा, रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया कि मोर्चा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है. 23 जुलाई से शुरू हुआ अभियान 20 सितंबर तक जारी रहेगा. अभियान के दौरान डेढ़ से 2 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें : लगातार बारिश से उफान पर नदियां, सालों बाद बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चढ़ा पानी…

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मोर्चा के सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 8 साल बाद सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है. युवा लगातार सदस्यता ले रहे हैं. 7 दिनों में 18 हजार से ज्यादा युवा संगठन से जुड़े हैं. बस्तर के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाजयुमो की सदस्यता ली है.

राहुल टिकरिया ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व व सुशासन की सरकार का लक्ष्य नक्सलवाद समाप्त करने था, जिसके पूरा होने के बाद आज हमने सबसे पहले अभियान की शुरुआत दंतेवाड़ा से किए है. इस अभियान में हमने बस्तर के कई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का चयन किया है. इस बार पूरी प्रक्रिया निशुल्क व डिजिटल मोड पर रखा है. हमरा अगस्त के पहले हफ्ते से ही सरगुजा संभाग के सभी जिलों में अभियान को पूरा करने का लक्ष्य है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m