अमृतसर. पादरी बजिंदर के खिलाफ 2018 में दर्ज दुष्कर्म मामले में अदालत ने हाल ही में उन्हें दोषी करार दिया। इस फैसले के बाद पीड़िताओं ने इसे न्याय की जीत बताया। आज दो पीड़ित महिलाएं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात करने पहुंचीं।
इस दौरान, पीड़िताओं ने जत्थेदार को अपनी आपबीती सुनाई। उनकी बात सुनने के बाद जत्थेदार ने भरोसा दिलाया कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।
धमकियों का सामना कर रही हैं पीड़िताएं
हालांकि, अदालत द्वारा 1 अप्रैल को सजा सुनाई जानी है, लेकिन इससे पहले श्री अकाल तख्त साहिब ने भी इस मामले में रुचि दिखाई है। जत्थेदार ने पीड़ित महिलाओं के समर्थन की बात कही। पत्रकारों से बातचीत में पीड़िताओं ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने जत्थेदार को दी है। उन्हें उम्मीद है कि जत्थेदार और सिख समुदाय उनका समर्थन करेंगे।

पहले भी लग चुके हैं आरोप
पीड़िताओं का आरोप है कि यह बजिंदर के खिलाफ पहला मामला नहीं है। पहले भी कई महिलाओं ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन हर बार उन्हें किसी न किसी तरह दबा दिया जाता था। अब जब अदालत ने उसे दोषी ठहराया है, तो वे संतुष्ट हैं और उम्मीद कर रही हैं कि 1 अप्रैल को आने वाला फैसला ऐतिहासिक होगा।
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का पात्र, दो दावेदारों में बड़े बेटे को मिलेगी प्राथमिकता
- MP में रफ्तार ने छीनी जिंदगी: कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, राजगढ़ में पैसेंजर बस पलटने से 40 से ज्यादा यात्री घायल
- रायपुर रेल मंडल में CBI की दबिश: बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप, सीनियर DME से पूछताछ कर रही सीबीआई
- ‘कानून पहले या पार्टी हित?’ शिवपाल के बयान पर बृजलाल ने उठाए बड़े सवाल
- MP Nursing Scam: अनसूटेबल कॉलेजों के 2,395 छात्रों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, परीक्षा और परिणाम का रास्ता साफ; ग्वालियर-चंबल को झटका

