सत्या राजपूत, रायपुर। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले रायपुर के विभिन्न गार्डन और पार्कों में बजरंग दल के कार्यकर्ता नजर आए। कार्यकर्ताओं ने पार्कों में बैठे प्रेमी जोड़ों को हनुमान चालीसा की पुस्तिका वितरित की और बातचीत के जरिए अपनी बात रखी।


बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि हम किसी को परेशान करने नहीं आए हैं। एक दिन पहले इसलिए घूम रहे हैं कि लोगों को बता रहे कि इन जगहों पर हम मौजूद हैं। इस बार हम लोगों ने तरीका बदला है। हम किसी के प्यार के दुश्मन नहीं हैं, हम अश्लीलता फैलाने वालों को रोकते हैं। लव जिहाद, जिसका परिणाम जानलेवा नुकसान होता है, उसे रोकते हैं।
उन्होंने एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पुणे से एक हिंदू महिला आज रायपुर अपने मोहब्बत से मिलने आई है। युवक मुस्लिम समुदाय है जो रायपुर का रहने वाला है, उन्हें समझाइश दी गई है और उनका डिटेल लिया गया है, कुछ दिक्कत होगी तो आगे कदम उठाएंगे। फिलहाल दोनों को समझाइश दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऊर्जा पार्क, तेलीबांधा अभी गए थे और कई गार्डन-पार्क जा रहे हैं। कल भी हम जिला प्रशासन के साथ मुस्तैद रहेंगे।
जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा कि हम प्यार का विरोध नहीं कर रहे हैं, हम तो चाहते हैं कि एक जन्म नहीं, सातों जन्म प्रेमी-प्रेमिका साथ रहें। प्यार एक दिन करने का नहीं है, यह पाश्चात्य संस्कृति है। भगवान राम ने माता सीता से और भगवान राम ने अपने पिता से जो प्यार किया, आज सब जानते हैं। प्यार ऐसा होना चाहिए और हर दिन होना चाहिए। किसी एक दिन का मोहताज नहीं होना चाहिए।
देखिये वीडियो-
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


