चंडीगढ़। ग्रेनेड वाले बयान पर नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें मोहाली में मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें दोपहर दो बजे तक पहुंचने के लिए कहा गया है।
आपको बता दें कि समन जारी होने के बाद बाजवा नहीं पहुंचे थे और उनके वकील ने एक दिन का समय मांगा था अब आज बाजवा को पूछताछ के लिए फिर से आने को कहा गया है, देखना है कि बाजवा निर्धारित समय में पहुंचते हैं कि नहीं।

यह था मामला
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले के बाद बाजवा ने निजी चैनल पर इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में 50 बम आए हैं। 18 चले हैं और 32 बचे हैं। इसी को लेकर पुलिस ने रविवार को उन पर मोहाली में केस दर्ज किया था। इस बयान के बाद हड़कंप मच गया और तरह तरह की बात होने लगी। Cm ने खुद इस मामले की गंभीरता को देखने हुए बाजवा से इस बयान को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था।
- Share Market Update : 542 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 150 अंक नीचे, मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली …
- टीएमसी नेता टीना साहा के घर से 3 किलो सोना बरामद; पुलिस ने सुबह 3 बजे मारा छापा, वसूली केस में गिरफ्तार सब्यसाची दत्ता की निशानदेही पर कार्रवाई
- MP के ‘जम्बो सीताफल’ को GI टैग: किसानों को मिलेगा बेहतर मूल्य और वैश्विक पहचान, जानें इसकी खासियत
- CG Breaking News : साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, मानसून सत्र, खरीफ सीजन और ट्रांसफर पॉलिसी पर हो सकती है चर्चा
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update : मसीह समाज का प्रदर्शन… BSP स्क्रैप चोरी मामले में 3 करोड़ की संपत्ति जब्त… उपजेल में गूंजी सितार की धुन… मंडी में बारिश का पानी, भीगा धान
