चंडीगढ़। ग्रेनेड वाले बयान पर नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें मोहाली में मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें दोपहर दो बजे तक पहुंचने के लिए कहा गया है।
आपको बता दें कि समन जारी होने के बाद बाजवा नहीं पहुंचे थे और उनके वकील ने एक दिन का समय मांगा था अब आज बाजवा को पूछताछ के लिए फिर से आने को कहा गया है, देखना है कि बाजवा निर्धारित समय में पहुंचते हैं कि नहीं।

यह था मामला
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले के बाद बाजवा ने निजी चैनल पर इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में 50 बम आए हैं। 18 चले हैं और 32 बचे हैं। इसी को लेकर पुलिस ने रविवार को उन पर मोहाली में केस दर्ज किया था। इस बयान के बाद हड़कंप मच गया और तरह तरह की बात होने लगी। Cm ने खुद इस मामले की गंभीरता को देखने हुए बाजवा से इस बयान को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था।
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
- दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर मानवाधिकार आयोग की बड़ी कार्रवाई, बच्चों से नारे लगवाने पर लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और DGP को जारी किया नोटिस
