ग्रेनेड मामले में अपने बयान के कारण फंसे बाजवा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आज पूछताछ में जाने के पहले ही हाईकोट में गुहार लगाई है।
हाईकोर्ट में बाजवा ने एफ.आई.आर. रद्द करने की याचिका दायर की गई है। जिस पर कल कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। वहीं बता दें कि आज कांग्रेस की ओर से एफ.आई.आर. के खिलाफ हल्ला बोला जाना है। वहीं सी.एम. ने भी 32 बम वाले बयान पर प्रताप बाजवा पर सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उक्त बयान दहशत फैलाने के उद्देश्य से दिया गया है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि कल भी बाजवा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था पर वह नहीं गए और आज हाईकोर्ट का रुख किया है। आपको बता दें कि बाजवा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिसमें 18 इस्तेमाल हुए हैं और 32 अभी बाकी हैं। जिसके बाद इसी सिलसिले में पुलिस उनके घर पर पहुंची थी।
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
- दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर मानवाधिकार आयोग की बड़ी कार्रवाई, बच्चों से नारे लगवाने पर लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और DGP को जारी किया नोटिस

