चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा से 50 बमों का सोर्स जानने के लिए बाजवा से लंबी पूछताछ हुई है। करीब 5.25 घंटे तक पूछताछ के बाद भी। अब अपने सोर्स पुलिस को नहीं बताए। बाजवा दोपहर 2.35 बजे पुलिस जांच में शामिल होने के लिए थाने के अंदर गए और देर सायं लगभग 8 बजे बाहर आए। बाजवा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी साइबर थाने पहुंचे थे। पुलिस ने सभी कांग्रेसी नेताओं को थाने के बाहर ही रोक दिया।
बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार इस विषय को मुद्दा बना दी है। इसे राजनीतिक विषय नहीं बनाना चाहिए। उन्हें कहा कि पुलिस उनसे बम आने की जानकारी के सोर्स के बारे में ही पूछताछ करती रही पर वह अपना सोर्स नहीं बता सकते हैं। इससे पूर्व, उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करवाने के लिए सुबह हाईकोर्ट में याचिका दायर की जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़- मरोड़कर पेश किया गया।

गिरफ्तारी की थी आशंका
कांग्रेसी नेताओं को यह आशंका थी कि बाजवा की गिरफ्तारी हो सकती है यही कारण है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने के सामने पहुंचे थे। इतना ही नहीं खाने पीने की सामग्री के साथ उन्होंने वहां रुकने का भी फैसला कर लिया था।
- शर्मनाक: पति के सामने महिला से गैंगरेप, दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे दंपत्ति, 8 गिरफ्तार
- बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान कतर में गिरफ्तार, करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप
- सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की कार का पीछा करने का आरोप, Y-श्रेणी सुरक्षा के बावजूद हमले की आशंका
- CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका पर सुनवाई टली, CJP ने रिहाई में देरी को लेकर चेतावनी दी है
- CG News : मंदिर में घुसा भालू, खाने की करता रहा तलाश, देखें VIDEO

