कुंदन कुमार, पटना। बिहार में इन दिनों नाम बदलने की मांग को लेकर सियासत तेज हो चुकी है। इस बीच पूर्व मंत्री और जदयू के वरिष्ठ विधायक श्याम रजक ने बख्तियारपुर का नाम चेंज कर नीतीशपुर रखे जाने की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। श्याम रजक ने कहा कि, क्या नीतीश कुमार का नाम पर किसी जगह का नाम चेंज कर दिया जाए? क्या यही नीतीश कुमार की पहचान होगी? उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार हमारे राष्ट्रीय नेता हैं। इसलिए इन सब चीजों में हमारी पार्टी का कोई विश्वास नहीं है।
नीतीश ने केवल जन्म लेकर पहचान नहीं बनाई- श्याम रजक
श्याम रजक ने कहा कि, अगर नीतीश कुमार को समझना है, तो उनके नाम या जन्मस्थान को नहीं, बल्कि उनके विजन और विकास के काम को समझना होगा। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार ने केवल बख्तियारपुर में जन्म लेकर अपनी पहचान नहीं बनाई है। उन्होंने (नीतीश) पूरे बिहार को विकास और उन्नति के रास्ते पर ले जाने का काम किया है। नीतीश कुमार को पूरा देश जानता है और उनके विजन का सम्मान करता है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को दी यह नसीहत
साथ ही श्याम रजक ने तेजस्वी यादव को भी नसीहत दी और कहा कि तेजस्वी यादव अपने धान में से 10% धन निकालकर बाढ़ पीड़ितों के दी जाए और कम से कम उनका सहायता करें। आप जा कह रहे हैं आज बाढ़ पीड़ितों के बीच हमारे कहने पर आपको धन्यवाद। लेकिन अपने धन से लेकर जाइए और अपने धन से बाढ़ पीड़ितों की सहायता कीजिए और यह भी देखिए की सरकार ने वहां क्या-क्या इंतजाम किया है?
बिहार में जारी रहेगी शराबबंदी- श्याम रजक
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर की शराबबंदी कानून से 20000 करोड़ का घाटा है लेकिन फिर भी यह जारी रहेगी। इसपर श्याम रजक ने कहा कि, बिल्कुल यह जारी रहेगी। महात्मा गांधी के बातों को सुनिए और समझिए जो लोग शराबबंदी कानून उठाने की बात कर रहे हैं। हम उनसे पूछना चाहते हैं कि क्या आप समाज को बर्बाद करना चाहते हैं। समाज को मनाने का कम कीजिए। बिहार में कुछ भी होगा। कितना भी घाटा होगा, लेकिन शराबबंदी कानूनजारी रहेगा।
अनंत सिंह और नीरज के विवाद पर कही ये बात
वहीं, अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच बढ़ रहे विवाद पर श्याम रजक ने कहा कि। बिल्कुल कोई भी बात नहीं है। हमारे पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार होंगे। हम लोगों को जीतेंगे। पार्टी आलाकमान पूरे मामले को देख रही है। कोई भी विवाद नहीं है।
ये भी पढ़ें- ‘लज्जा नहीं आती इन लोगों को…’, दिग्विजय सिंह की ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ पर भड़के संजय सरावगी



