नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कार में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जल गए। जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुल गए। बताया जा रहा है कि कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद उसमें आग लग गई। यह पूरा मामला मलाजखंड मार्ग के केवलारी चौराहे का है।
जानकारी के मुताबिक, सीतम केलकर की मलाजखंड के पौनी में गैरेज की दुकान है। 2 दिन पहले वह पत्नी सविता (28) व बेटे अभि (3) के साथ अपने गृहग्राम पोंडी गए थे। जहां पर दो दिन रुकने के बात शनिवार की रात खाना खाकर अपने माता-पिता और पड़ोस की पूर्वी रहांगडाले (8) के साथ 6 लोग ऑल्टो कार में सवार होकर पौनी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बैहर मलाजखंड मार्ग में केवलारी चौराहा के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई और छोटे नाले में जा गिरी, जिसमें भीषण आग लग गई।
ये भी पढ़ें: राजधानी में बदमाशों ने मचाया उत्पात: 3 युवकों ने घर में लगाई आग, सारा सामान जलकर राख, वीडियो वायरल, पीड़िता का आरोप- पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
कार में आगजनी से नगारची केलकर (60), सविता केलकर और अभि केलकर की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं गाड़ी चला रहे सीतम केलकर, मां नाना बाई केलकर गंभीर रूप से झुलस गए। 8 साल की पूर्वी रहांगडाले बाल-बाल बच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद पता चला कि गाड़ी के अंदर तीन जिंदा जल गए हैं और उनकी मौत हो गई है। वहीं घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गोंदिया रेफर किया गया है, जिनमें दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

