नारायणगढ़, राजेश वर्मा. कांग्रेस पार्टी द्वारा ब्लॉक स्तर पर की गई नियुक्तियों के तहत बलजीत सिंह लालपुर को नारायणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस का प्रधान नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त प्रधान बलजीत लालपुर ने अपनी नियुक्ति पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड़ा, अंबाला के लोकप्रिय सांसद वरुण मुलाना व जिला अंबाला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत चौहान का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

बलजीत लालपुर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना तथा पार्टी की जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईः जल संसाधन विभाग का ‘बड़ा बाबू’ रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बीमा क्लेम के एवज में मांग रहा था घूस
- अपराधियों का नया सेफ जोन गुजरात, पंजाब के 25 कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला और मैड संधू की हत्या से जुड़े आरोपी शामिल
- अमेरिका में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का भारत, MEA बोला-भारत विरोधी नफरतों पर अंकुश लगाए
- 14 सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरे पंचायत प्रतिनिधि, मंत्री दीपक प्रकाश का किया घेराव
- ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बनेगा सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड’, मेधावियों के सम्मान समारोह में बोले धामी

