चंडीगढ़ : दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में उतरने का ऐलान किया है। हाल ही में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे सिद्धू मूसेवाला का सपना विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ना था। इस सपने को पूरा करने के लिए वे अब खुद चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
कांग्रेस से हो सकता है गठजोड़
बलकौर सिंह की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से नजदीकियों के कारण अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है।
बलकौर सिंह ने क्या कहा?
लोगों के समूह को संबोधित करते हुए बलकौर सिंह ने कहा, “मेरी सेहत खराब होने के कारण मैं आप लोगों के बीच कम आ पाता हूं, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि मेरी ताकत आप लोग ही हैं। मेरे पास सीमित संसाधन हैं और अगली लड़ाई बहुत बड़ी है, लेकिन हम इसे जरूर लड़ेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “सिद्धू का सपना विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ना था। अब मैं वापस आ गया हूं और आप सबके भरोसे, सिद्धू की तस्वीर को दिल से लगाकर विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ूंगा।”

मूसेवाला ने लड़ा था 2022 का चुनाव
गौरतलब है कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सिद्धू मूसेवाला ने मानसा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंगला से 63,323 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। सिद्धू मूसेवाला को उस चुनाव में 36,700 वोट मिले थे।
- TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षा लागू करने कर रहे विचार
- ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा: आगरा-झांसी रेल खंड पर झेलम एक्सप्रेस ने ली रेलवे JE की जान, महकमे में मचा कोहराम
- गंजबासौदा के जयस्तंभ चौक पर किन्नरों का 2 घंटे हंगामा; दो ने खाई चूहामार दवाई, पुलिस बनी रही तमाशबीन
- ‘मुमताज’ ने ‘मनीष’ बनकर युवती को फंसाया, बीच सड़क पर धुनाई; VIDEO वायरल
- CG Teacher Transfer: बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला, आपसी सहमति से हुआ ट्रांसफर, देखें जंबो लिस्ट…

