Balochistan Broke From Pakistan: इस वक्त की बड़ी खबर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से आई है। पाकिस्तान से बलूचिस्तान टूट गया है। पाकिस्तान को करारा झटका देते हुए बलूचिस्तान ने खुद को आजाद देश घोषित किया (Balochistan declared itself an independent country) है। साथ ही बलूचिस्तान ने 85 प्रतिशत जमीन पर कब्जे का दावा भी किया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक बयान शेयर किया गया है, जिसमें ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ के नाम से बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश घोषित किए जाने का दावा किया गया है। लेटर में कहा गया है कि बलूचिस्तान की सेना ने क्षेत्र के 85 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है। साथ ही देश का झंडा, राष्ट्रगान, नई करेंसी और प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने का भी दावा किया गया है।

अहम बात यह भी है कि वायरल लेटर के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही अभी तक किसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्था या मान्यता प्राप्त सरकार ने बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा नहीं की है।

बता दें कि बलूचिस्तान में पिछले कुछ महीन में हिंसा बढ़ी है। यहां जातीय बलूच विद्रोही और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादी सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। पांच जुलाई से अब तक 109 आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें 71 आतंकवादी ऑपरेशन शाबान के दौरान मारे गए। यह अभियान पाकिस्तान सेना, फ्रंटियर कोर (एफसी) और बलूचिस्तान पुलिस ने मिलकर चलाया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर बलूचिस्तान के आजाद देश घोषित करने का लेटर भी वायरल हो रहा है।

‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ के नाम से लेटर वायरल

‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ के नाम से वायरल लेटर में कहा गया है कि बलूचिस्तान की सेना ने क्षेत्र के 85 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही देश का झंडा, राष्ट्रगान, नई करेंसी और प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने का भी दावा किया गया है। लेटर में यह भी कहा गया है कि नई सरकार के पास क्षेत्र का खनिज, गैस क्षेत्रों और कोयला खदानों पर पूरा नियंत्रण है। इसके अलावा पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों से बड़ी संख्या में लोगों के इस्तीफा देकर बलूचिस्तान का साथ देने का भी जिक्र किया गया है।

पाकिस्तान के दो राज्य अलग होने की कगार पर

बता दें कि पाकिस्तान इस वक्त दो मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है। एक तरफ बलूचिस्तान में लंबे समय से तनाव चल रहा है। बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से अलग होने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। वहीं पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में भी पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार और पाकिस्तानी सेना के जुल्म के खिलाफ पिछले एक महीने से प्रदर्शन हो रहा है। पीओके के लोग पाकिस्तान से अलग होकर भारत में विलय की मांग कर रहे हैं। इसी बीच बलूचिस्तान के खुद के आजाद घोषित करने का लेटर वायरल हो रहा है। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान कई टुकड़ों में बंट सकता है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m