अरविन्द मिश्रा, बलौदा बाजार. जिले में दो दंपति ने अपने मृत्योपरांत देहदान की घोषणा करते हुए सेवा ही संकल्प अभियान के तहत स्वप्रेरित होकर अपना देहदान की घोषणा करते हुए फार्म भरा. उनके इस जनकल्याण की भावना को देखते हुए जिले के प्रभारी एवं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कलेक्टर सभाकक्ष में शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.

कसडोल विकासखंड के ग्राम बम्हनीडीह से फिरतराम साहू व उनकी धर्मपत्नी पुष्पा साहू ने मृत्यु के बाद देहदान की घोषणा की. दंपति ने बताया कि उन्हें उनके गुरु से प्रेरणा मिली कि इस जीवन के बाद भी यदि हमारे शरीर का कोई भी अंग किसी असहाय, रोगग्रस्त व्यक्ति के काम आ जाए और उससे किसी को नया जीवन मिल जाए तो इससे बड़ा कोई पुण्य का कोई काम नहीं है. इससे प्रेरित होकर उन्होंने यह फैसला लिया, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों की भी सहमति है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मृत्योपरांत देहदान करना चाहिए ताकि उनका अंग किसी को नया जीवन प्रदान करें.

भाटापारा विकासखंड के वेदराम आनंद और उनकी पत्नी रेशमा ने भी अपना मृत्यु के बाद देहदान की घोषणा की है. उन्होंने समाचार पत्र के माध्यम से किडनी की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर स्वप्रेरित होकर वह सीएचसी भाटापारा पहुंचे और डाक्टर से मुलाकात कर अपनी देहदान की इच्छा व्यक्त की. इसके बाद उन्होंने फार्म भरकर मृत्योपरांत अपने देहदान करने की घोषणा की.

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिले में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत काम किया जा रहा है. इसके तहत हमारे जिले के दो दंपत्तियों ने मृत्योपरांत देहदान करने की घोषणा किया है. वहीं जिले में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भी लोग शासन की रक्तदान जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर रक्तदान हेतु आगे आ रहे हैं. इससे जरूरतमंदों को रक्त देकर उनका जीवन बचाया जा रहा है. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने देहदान करने वाले दोनों दंपत्तियों और रक्तदान करने वाली जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल को सम्मानित किया. 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H