Balotra Road Accident: रविवार देर रात ओसियां से लौट रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी जोधपुर हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। इस Balotra Road Accident में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

रात 12 बजे हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु पड़ासला भोमियाजी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। आधी रात करीब 12 बजे भांडियावास-कुड़ी के बीच यह घटना हुई। उनकी एसयूवी की एक अज्ञात भारी वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर ही दो युवकों ने दम तोड़ा
हादसे के बाद वाहन में सवार 2 युवक बुरी तरह अंदर फंस गए थे। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उपचार के दौरान अस्पताल में एक और युवक ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान रेवंत मरुधर ऑफसेट, स्वरूप गोदारा कानोड़ और भरत गोदारा कानोड़ के रूप में हुई है। सभी मृतक बायतु क्षेत्र के कानोड़ गांव के निवासी थे।
गंभीर घायलों को किया जोधपुर रेफर
हादसे में घायल हुए 5 लोगों को तुरंत बालोतरा के नाहटा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जोधपुर के लिए रेफर किया गया है। वर्तमान में उनका वहां इलाज जारी है।
पुलिस ने तीनों शवों को नाहटा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- IGKV में लगातार पेपर लीक से हड़कंप! फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स की परीक्षा भी रद्द, अब तक 3 परीक्षाएं कैंसिल, छात्रों में बढ़ी चिंता
- जंतर-मंतर के बाद अब इंडिया गेट पर बड़ा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने बताया अगला प्लान
- राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर भड़के संत, प्रयागराज में शुरू हुई बड़ी मुहिम
- ‘मेरी उपलब्धियों को कम आंका जाता है’, कैरेक्टर पर उंगली उठाने वालों पर भड़कीं कंगना
- पुलिस का ‘ऑपरेशन मनी ट्रैप’: 2 करोड़ की ठगी वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 1.73 करोड़ कैश सहित 14 आरोपी गिरफ्तार

