बमियाल : सेना के जवान वर्दी में, बड़ी बड़ी गाड़ियां और आसपास के इलाके में किसी को नहीं आने के मिलने वाली सख़्त हिदायत ने आमलोगो के होश है
उड़ा दिए. लोगो को समझ आ रहा था कि यहां कोई बड़ा खतरा है पर क्या है इसकी जानकारी नहीं थी. यह कोई आम मिशन नहीं था बल्कि एक ऐसा मिशन था जिनमें बॉर्डर एरिया से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव आबादी चंडीगढ़-जसमां में खेत से करीब तीन महीने पहले मिले पुराने रॉकेट लॉन्चर जैसे बम को सेना की बम डिस्पोजल टीम के जरिए रविवार को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर रही थी.

खास बात यह भी कि इस दौरान बम डिस्पोजल

ऑपरेशन करीब पांच घंटे तक चला. सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस द्वारा करीब दो किलोमीटर का इलाका सील कर दिया और लोगों की आवाजाही रोक दी. मौके पर किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी और हेल्थ सुविधाओं से लैस एक एम्बुलेंस भी तैनात की गई थी. सुरक्षा के हर वो इंतजाम किए गए थे इसकी जरूरत पड़ सकती थी.

तारागढ़ पुलिस थाने के मुखी कुलदीप राज ने बताया कि खेत से करीब तीन महीने पहले मिले पुराने बम को सेना ने सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया है. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए आसपास के इलाके में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी.