चंडीगढ़। पंजाबियों के लिए एक दुख भरी खबर है, नवंबर में होने वाली ननकाना साहिब तीर्थ यात्रा पर केंद्र ने रोक लगा दी है। केंद्र द्वारा साफ किया गया है कि पड़ोसी देश में यह समय यात्रा के लिए सही नहीं है। केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस साल नवंबर में गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर प्रस्तावित ननकाना साहिब (पाकिस्तान) तीर्थ यात्रा को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। गृह मंत्रालय ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पत्र लिखकर साफ किया है कि मौजूदा हालात में श्रद्धालुओं को पड़ोसी देश भेजना संभव नहीं है।
साथ ही मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और ऐसे माहौल में यात्रा के दौरान सुरक्षा खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा पर इस साल रोक लगाई गई है। SGPC ने कही यह बात इस पूरे मामले में SGPC ने अपना विचार रखा है। कमेेटी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और श्रद्धालुओं को पाकिस्तान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति दे, ताकि उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो सके।

SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने विरोध जताते हुए कहा कि यह सिखों की धार्मिक भावनाओं का अपमान है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्रिकेट मैच खेले जा सकते है, तो श्रद्धालुओं को अपने पवित्र स्थलों पर जाने से क्यों रोका जा रहा है। SGPC ने याद दिलाया कि पहले भी विशेष योजनाओं के तहत श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने की अनुमति मिलती रही है।
- ‘इंसाफ में देरी हुई, पर अंधेर नहीं’ 26 साल पुराने मर्डर केस में 7 दोषियों को उम्रकैद, जानें पूरा मामला
- लव मैरिज के 2 साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर जलाकर मारने का आरोप
- बंगाल की वो दास्तान! 17 साल पहले छूटा था धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’, मची हलचल
- 14 महीने के बच्चे के शव से छेड़छाड़, कब्र खोदकर निकाली लाश, परिजनों ने जताई तांत्रिक विद्या की आशंका
- खबर का असर : मंत्रालय बस अग्निकांड के बाद RTO की जांच में कंडम निकली बसें

