उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और उसके आस-पास के इलाकों से दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ जहां पनपथा रेंज में एक आदमखोर बाघ ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ, शहडोल से रेस्क्यू कर लाए गए जंगली हाथी E-5 को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सैटेलाइट कॉलर पहनाकर वापस जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

एक-एक करके दो घरों में घुस गया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज अंतर्गत ग्राम खेरवा टोला में सुबह तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाघ जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाके में घुस आया। बाघ सुबह-सुबह एक-एक करके दो घरों में घुस गया और वहीं डेरा डाल दिया। बाघ के इस अचानक हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

गुस्साई भीड़ का रेंजर पर हमला

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने मौके पर पहुंचे रेंजर पर हमला कर दिया। इस हमले में रेंजर के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके के लिए रवाना कर दिया गया है और स्थिति को काबू में करने के प्रयास जारी हैं।

MP Morning News: बेंगलुरु जाएंगे सीएम डॉ मोहन, UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा आज, 

जंगली हाथी E-5 का सफल रेस्क्यू

उमरिया से ही दूसरी बड़ी खबर बांधवगढ़ के खितौली वन परिक्षेत्र से है। बीते कई दिनों से दक्षिण शहडोल वन मंडल के केशवाही परिक्षेत्र के रिहायशी इलाकों में एक जंगली हाथी की मौजूदगी से भारी दहशत का माहौल था। बांधवगढ़ के रेस्क्यू दल ने दक्षिण शहडोल वन मंडल के केशवाही परिक्षेत्र के रामपुर बीट से 4 दिनों की भारी मेहनत के बाद इस जंगली हाथी का सुरक्षित रेस्क्यू किया था।

सैटेलाइट कॉलर से होगी ट्रैकिंग

देर रात हाथी का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसके बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया है। हाथी की रियल-टाइम लोकेशन जानने और उसकी निरंतर ट्रैकिंग के लिए वन विभाग ने उसे सैटेलाइट कॉलर पहनाई है। इस रेस्क्यू के बाद शहडोल वन मंडल के रिहायशी इलाकों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

शोकाकुल परिजनों के प्रति सीएम डॉ मोहन ने जताई संवेदना

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत ग्राम खेरवा टोला, जिला उमरिया में बाघ के हमले में एक महिला की मृत्यु और कुछ नागरिकों के घायल होने का समाचार दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हमले में मृतक के परिजनों को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायलों के निःशुल्क उपचार एवं आवश्यक मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

24 मई महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र-त्रिपुंड अर्पित पर बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m