बीएसएफ की 109 बटालियन के जवानों ने मंगलवार देर रात भारत-पाक सीमा के नजदीक एक व्यक्ति की मूवमेंट देखी। इस पर तुरंत हरकत में आते हुए जवानों ने उस व्यक्ति की घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की भाषा काफी अलग है जो किसी को समझ नहीं आई। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं अमृतसर में भी एक पाकिस्तानी पकड़ाए जाने की खबर सामने आई है।
खबर है कि बीएसएफ ने इस संदिग्ध व्यक्ति को रात को ही थाना नरोट जैमल सिंह के हवाले कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उसके पास से किसी प्रकार की बरामदगी नहीं हुई है। उसकी भाषा भी समझ में नहीं आ रही है। संभावना जताई जा रही है कि काबू किया गया व्यक्ति बांग्लादेशी नागरिक हो सकता है। थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

पाकिस्तानी करेंसी के साथ मिला घुसपैठ
इसी तरह सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर के सीमावर्ती गांव के पास एक पाकिस्तान घुसपैठिये को पकड़ा है। उससे पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई है। जवानों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। बीएसएफ के जवानों पाक सीमा से सटे गांव करीमपुरा के पास यह व्यक्ति को भारतीय सीमा में प्रवेश करते देखा।
जवानों ने इसे रुकने को कहा पर वह आगे बढ़ता चला गया। इसके बाद बल के जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उससे 330 रुपये की पाकिस्तान करंसी बरामद हुई है।
- टाइगर श्रॉफ हमला मामले में बड़ी खबर : तीन आरोपी कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, दिल्ली आ रही ट्रेन में थे सवार
- यूपी में नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM योगी ने 9 कन्याओं के पैर धोकर लिया आशीर्वाद
- राखीगढ़ी महोत्सव आज से शुरू, 7 दिन तक दिखेगी 5000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता की झलक
- जमीन से निकला मौत का सामान : नक्सली डंप से टिफिन IED समेत कई विस्फोटक बरामद, CRPF ने किया डिफ्यूज
- पांढुर्णा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 8 दिन में सुलझा विनय ज्वेलर्स डकैती कांड; 6 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख के जेवर और नकदी बरामद
