कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नेशनल बैंक से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में बैंक मैनेजर ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में एफआईआर दर्ज कराई है। अपराध कायम होने के बाद EOW ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोन लेने के बाद भी यूनिट नहीं लगा
दरअसल मिल्क यूनिट लगाने के नाम पर पंजाब नेशनल बैंक से 68 लाख की धोखाधड़ी की गई है। 68 लाख का लोन लेने के बाद भी यूनिट नहीं लगा। मौके पर पहुंचे बैंक के अधिकारी तब मामले का खुलासा हुआ। बैंक मैनेजर ने EOW में 68 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की FIR कराई है।
आरोपी हेमराज किरार एवं सोनी सिंह पर मामला दर्ज
EOW ने शुद्धि मिल्क के प्रोपराइटर हेमराज किरार एवं हेटल डेयरी मशीनरीज कानपुर के प्रोपराइटर सोनी सिंह सहित अन्य पर मामला दर्ज किया है। EOW ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करंट लगाकर वन्य प्राणियों का किया शिकार: चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल


