Business Desk – Bank Holidays June 2026 : इस महीने यानी जून में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे.

bankholidaysnextweek1-1777080369

जून 2026: बैंक हॉलिडे लिस्ट

जून 2026 में बैंकों की छुट्टियों के चलते कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं. यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम करना है, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें.

7 जून 2026

कारण: रविवार
कहां बंद रहेंगे: सभी बैंक

13 जून 2026

कारण: दूसरा शनिवार
कहां बंद रहेंगे: सभी बैंक

14 जून 2026

कारण: रविवार
कहां बंद रहेंगे: सभी बैंक

15 जून 2026

कारण: YMA डे और राजा संक्रांति त्योहार
कहां बंद रहेंगे: आइजोल और भुवनेश्वर

21 जून 2026

कारण: रविवार
कहां बंद रहेंगे: सभी बैंक

25 जून 2026

कारण: मुहर्रम
कहां बंद रहेंगे: विजयवाड़ा

26 जून 2026

कारण: मुहर्रम
कहां बंद रहेंगे: सभी बैंक

27 जून 2026

कारण: दूसरा शनिवार
कहां बंद रहेंगे: सभी बैंक

28 जून 2026

कारण: रविवार
कहां बंद रहेंगे: ज्यादातर जगहों पर बैंक बंद रहेंगे

29 जून 2026

कारण: संत कबीर जयंती
कहां बंद रहेंगे: शिमला

30 जून 2026

कारण: रेमना नी
कहां बंद रहेंगे: आइजोल

ध्यान दें

हालांकि छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ATM, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी.

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम

आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं. इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा.

जून में शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं

जून 2026 में शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं होगा. इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा. इसके अलावा शेयर बाजार 26 जून को मुहर्रम पर भी बंद रहेगा.