मानसा। जिले में बिश्नोई गैंग के नाम पर गैंगस्टर बनकर युवक ने बैंक मैनेजर से हथियार खरीदने के लिए 25 लाख रुपए की मांग की व पैसे न देने पर नतीजे भुगतने की धमकी दी।
जब बैंक मैनेजर ने कोई जवाब नहीं दिया तो एक सप्ताह बाद उसे दोबारा फोन कर धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं दिए तो इसके नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे। सरदूलगढ़ के पी.ए.डी.बी. बैंक के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने गांव साधुवाला के एक युवक को अरेस्ट किया है, जिसने यह साजिश रची थी।
करीब एक सप्ताह पहले पी. ए. डी. बी. बैंक शाखा सरदूलगढ़ के मैनेजर गुरविंदर सिंह को फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर बताकर कहा कि वह काला बोल रहा है।

उसने कहा कि उसे हथियार खरीदने के लिए 25 लाख रुपये चाहिए। बैंक मैनेजर ने इस फोन को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद सोमवार को फिर से फोन आया और कहा गया कि अगर 25 लाख रुपए नहीं दिए गए तो इसके नतीजे भुगतने होंगे। इसके बाद बैंक मैनेजर ने थाना सरदूलगढ़ की पुलिस को शिकायत दी।
सहायक थानेदार मेवा सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बैंक मैनेजर को धमकी देने वाले आरोपी जगपाल सिंह निवासी साधुवाला (मानसा) को गिरफ्तार कर 2 दिन का पुलिस हिरासत लिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति खेतीबाड़ी और डॉक्टरी का काम करता है।
- Diwali : दिवाली की रात तुलसी, शमी और आंवले के नीचे जलाएं तीन दीपक, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए जानें एक घंटे का शुभ मुहूर्त
- 5100 लीटर दूध से हुआ गजलक्ष्मी माता का अभिषेक, नोटों से सजा मंदिर; स्थिर लक्ष्मी की कामना लेकर उमड़े हजारों भक्त
- हरियाणा में डेंगू का बढ़ा खतरा: 3 महीने में 800 नए मरीज मिले, पंचकूला बना प्रदेश का हॉटस्पॉट
- AICC महासचिव वेणुगोपाल ने दी चेतावनी, कहा- CEC के पद से हटाने तक जारी रहेगा कांग्रेस नेतृत्व वाला आंदोलन
- कमर से ऊपर गोली क्यों मारी? मनेर एनकाउंटर में मारे गए युवकों के घर पहुंचे पप्पू यादव ने उठाए सवाल
