पंचकूला। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष बंतो कटारिया सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। आयोग के अध्यक्ष और नवनियुक्त सदस्यों के लिए औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहेंगे। शपथ के साथ ही बंतो कटारिया औपचारिक रूप से आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।
3 साल का होगा कार्यकाल
हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष का होता है। इसलिए बंतो कटारिया का कार्यकाल शपथ ग्रहण और पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी माना जाएगा।
उनके साथ उपाध्यक्ष रेनू डाबल का कार्यकाल भी इसी अवधि का रहेगा।
SC वर्ग के अधिकारों की निगरानी अहम जिम्मेदारी
हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का उद्देश्य प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा करना है। आयोग इस वर्ग के हितों से जुड़े मामलों की निगरानी भी करता है।
बंतो कटारिया के पदभार संभालने के बाद आयोग के सामने अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा और शिकायतों के समयबद्ध निपटारे जैसी जिम्मेदारियां रहेंगी। इसके अलावा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी भी आयोग की अहम जिम्मेदारियों में शामिल होगी।
संस्थागत स्तर पर मुद्दों को उठाने पर जोर
आयोग की सक्रियता से अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दों को संस्थागत स्तर पर उठाने और उनके समाधान की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


