बराड़ा, अनिल शर्मा. बराड़ा व अधोया क्षेत्र में अवैध पेयजल कनेक्शनों पर विभाग की सख्त कार्रवाईजल संकट के मद्देनजर विशेष अभियान शुरू, अनधिकृत कनेक्शनों की जांच तेजबराड़ा :-3 जून (अनिल शर्मा)बढ़ती गर्मी और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बराड़ा शहर, अधोया हिंदवान तथा अधोया मुसलमाना में अवैध एवं अनधिकृत पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है।
विभागीय टीमों ने घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों का निरीक्षण किया तथा नियमों के विरुद्ध पानी का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए।अभियान का नेतृत्व कनिष्ठ अभियंता दीपक राणा ने किया। उन्होंने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके लिए अवैध कनेक्शनों,पेयजल के दुरुपयोग और जल की बर्बादी पर रोक लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विभाग द्वारा ऐसे कनेक्शनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
दीपक राणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यदि कोई उपभोक्ता घरेलू पेयजल कनेक्शन का उपयोग गैर-घरेलू कार्यों, व्यावसायिक गतिविधियों अथवा अन्य अनुचित उद्देश्यों के लिए करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे उपभोक्ताओं को पहले नोटिस देकर निर्धारित समयावधि में अपना कनेक्शन नियमित करवाने का अवसर दिया जाएगा। निर्धारित समय में सुधार नहीं करने पर कनेक्शन काटने के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है।उन्होंने क्षेत्रवासियों से जल संरक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पानी की एक-एक बूंद अमूल्य है।
सभी नागरिक आवश्यकता के अनुसार ही पानी का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार के अवैध कनेक्शन या जल चोरी से बचें, ताकि प्रत्येक परिवार तक नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।अभियान के दौरान विभागीय टीम ने लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। जो भी व्यक्ति अवैध कनेक्शन या पेयजल के दुरुपयोग में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

