बराड़ाः थाना बराड़ा क्षेत्र के अधोया-बराड़ा रोड स्थित एक कैफे में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अधोया निवासी पंकज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका फ्राइड स्लाइस्ड नामक कैफे लॉर्ड कृष्णा कॉलेज के निकट अधोया-बराड़ा रोड पर स्थित है।
बीती 19 मई की रात से 20 मई की सुबह के बीच किसी समय अज्ञात चोरों ने कैफे का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जब कर्मचारी सुबह कैफे पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला तथा ताला गायब था।
शिकायतकर्ता के अनुसार चोर कैफे से 43 इंच की एलईडी टीवी, एक इन्वर्टर, बैटरी, पोर्टेबल स्पीकर व उसका चार्जर, कुछ नकदी तथा सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग रखने वाला डीवीआर चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना बराड़ा में मुकदमा दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।
- हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- स्वेच्छा से देह व्यापार करना अपराध नहीं…
- बिजली संकट पर MP में सियासी घमासान: जीतू पटवारी का सिंधिया पर तंज- ‘महल का बिल झोपड़ी से भी कम आया, गांवों में छाया है अंधेरा’
- शादी में जाने की थी तैयारी! 2 मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत, रात को गड्ढे में मिले शव
- लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसाः रेलवे ट्रैक पर फंसी कार को एक्सप्रेस ट्रेन ने मारी टक्कर, नशे में था गेटमैन
- Bastar News Update : बस्तर दशहरा में माईजी को पहला न्योता… नेशनल हाईवे-30 पर एक रात में तीन मौतें… पांच महीने से जंजीर में युवक

