अनिल शर्मा। बराड़ा तहसील के गांव अधोया मुसलमान में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अनाज मंडी के सामने स्थित गौचर भूमि में अचानक भीषण आग भड़क उठी। दोपहर करीब दो बजे उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
गांव के चौकीदार राजेंद्र पाल ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना ग्राम पंचायत को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरपंच ने बिना देर किए अंबाला छावनी स्थित अग्निशमन केंद्र को सूचना भेजी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस की डायल-112 सेवा मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने मुस्तैदी और सूझबूझ के साथ आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया और कुछ ही देर में लपटों को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। समय रहते कार्रवाई होने से आसपास मौजूद रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।

घटना के दौरान मौके पर ग्रामीण कैलाश कुमार, आशीष अहलावदी, पंचायत सदस्य घनश्याम शर्मा, टीटू शर्मा, नंबरदार तथा सफाई कर्मचारी जयपाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

