राकेश कथूरिया, कैथल. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित करना उनके विचारों, जीवन-मूल्यों और दिखाए गए मार्ग को अपने हृदय में उतारने का संकल्प है। संत रविदास जी ने ‘बेगमपुरा’ के रूप में ऐसे नगर की कल्पना की थी जहां दुख, अन्याय और भेदभाव का कोई स्थान न हो। राज्य सरकार इसी समरसता और अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। अपने जीवन में मानव सेवा, अंत्योदय और सामाजिक समरसता की भावना पैदा करके हम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात बृहस्पतिवार को कैथल जिले के गांव जडौला में आयोजित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रतिमा स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए कही। समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं कार्यक्रम संयोजक ईश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में संत गुरु रविदास जनकल्याण समिति को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने संत गुरु रविदास जी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महापुरुषों ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, सद्भाव और भाईचारे का मार्ग दिखाया है। संतों में शिरोमणि माने जाने वाले संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और समरसता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और संत-महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि गुरु रविदास के विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना व समाज का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में समरसता की भावना के प्रसार हेतु कुरुक्षेत्र के उमरी में लगभग 5 एकड़ भूमि पर 124 करोड़ रुपये की लागत से भव्य गुरु रविदास धाम का निर्माण करवाया जा रहा है।
सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया है जिसके अंतर्गत पवित्र कलश यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा काशी स्थित गुरु रविदास जी की जन्म स्थली की मिट्टी लेकर 29 जुलाई को शुरू हुई है जो हरियाणा में भी सामाजिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और मानव सम्मान का संदेश देते हुए गांव-गांव व घर-घर तक गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की मिट्टी पहुंचाएगी।
- राहुल गांधी पहुंचे इंदौरः कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर किया स्वागत, महिला आरक्षण को लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं
- पराली जलाने पर अब कसेगा शिकंजा, खेत 15 महीने तक रहेगा ‘रेड कैटेगरी’ में; जानें नया नियम और जुर्माना
- बिहार सरकार के पैक्स अभियानों को बड़ा झटका, पूर्वी चंपारण में 8 सदस्यों का एक साथ इस्तीफा
- ड्यूटी से भविष्य तक जवानों का ख्याल! होमगार्ड्स को हॉल, ट्रेनिंग और PPF सुविधा पर बड़ा अपडेट
- ‘जन्मदिन पर फिजूलखर्ची की हद’… PM मोदी के बर्थडे सेलिब्रेशन पर भड़के अजय राय, BJP को घेरा



