बराड़ा. मुख्य बाजार में रेलवे स्टेशन के समीप आज गुरू तेग बहादुर साहिब चौक का शिलान्यास किया गया। जिसमें नगरपालिका चेयरमैन रजत मलिक मुख्यतिथि के रूप में पहुंचे। शिलान्यास कार्यक्रम में भारी संख्या में बराड़ा से लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पाठी साहिबान द्वारा पहले अरदास की गई, इसके बाद रजत मलिक ने चौक का शिलान्यास किया। इसके साथ ही रजत मलिक द्वारा चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।
रजत मलिक ने कहा कि गुरू तेग बहादुर जी को हिंद की चादर भी कहा जाता है, यह चौक ना केवल बराड़ा की सुंदरता बढ़़ाएगा बल्कि लोगों के लिए प्रेरणस्रोत भी बनेगा। इस दौरान चेयरमैन रजत मलिक ने बताया कि नगर पालिका की ओर से गुरु तेग बहादुर साहिब चौक के सौन्दर्यकरण का टेंडर जारी कर दिया गया है और जल्द ही यह सुंदर चौक बनकर तैयार हो जाएगा। इसी कड़ी के तहत आज ग्रिलिंग लगाने का काम शुरू करवाया गया है।

चौक के इस कायाकल्प और नेक कार्य के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साध-संगत एवं स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका चेयरमैन रजत मलिक का आभार व्यक्त किया। आयोजकों की तरफ से रजत मलिक व अन्य को स्मृति चिन्ह व सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर जोगिन्द्र सिंह आहूजा, सतिन्द्र पाल सिंह बजाज, जरनैल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
- राहुल गांधी पहुंचे इंदौरः कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर किया स्वागत, महिला आरक्षण को लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं
- पराली जलाने पर अब कसेगा शिकंजा, खेत 15 महीने तक रहेगा ‘रेड कैटेगरी’ में; जानें नया नियम और जुर्माना
- बिहार सरकार के पैक्स अभियानों को बड़ा झटका, पूर्वी चंपारण में 8 सदस्यों का एक साथ इस्तीफा
- ड्यूटी से भविष्य तक जवानों का ख्याल! होमगार्ड्स को हॉल, ट्रेनिंग और PPF सुविधा पर बड़ा अपडेट
- ‘जन्मदिन पर फिजूलखर्ची की हद’… PM मोदी के बर्थडे सेलिब्रेशन पर भड़के अजय राय, BJP को घेरा



