बराड़ा: बराड़ा क्षेत्र की खसरा नंबर 134/26 स्थित एक कॉलोनी में हुई रजिस्ट्रियों को लेकर मामला मुख्यमंत्री विंडो तक पहुंच गया है। स्थानीय निवासी सुखविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत में कहा गया है कि डीटीपी विभाग द्वारा जारी अनधिकृत कॉलोनियों की सूची में खसरा नंबर 134/26 को अवैध/अनधिकृत कॉलोनी के रूप में दर्शाया गया है।
शिकायतकर्ता का दावा है कि उक्त कॉलोनी के संबंध में विभागीय आदेश जारी होने के बावजूद वहां रजिस्ट्रियां किए जाने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि संबंधित कॉलोनी में विभागीय आदेशों के बाद कितनी रजिस्ट्रियां हुईं तथा वे नियमों के अनुरूप थीं या नहीं। शिकायतकर्ता ने संबंधित रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की भी मांग की है।
इसके अलावा शिकायत में संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है। शिकायतकर्ता ने भविष्य में अवैध घोषित कॉलोनियों में किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की भी मांग की है। शिकायत के साथ डीटीपी विभाग की अनधिकृत कॉलोनियों संबंधी सूची, संबंधित कॉलोनी का चिन्हित विवरण तथा कुछ रजिस्ट्रियों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं। मामले के सीएम विंडो तक पहुंचने के बाद अब संबंधित विभागों की आगामी कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

