बराड़ा. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘पीएम स्वनिधि’ के सफल 6 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगरपालिका बराड़ा में “लोक कल्याण मेला” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष मेला 1 जून 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें सभी स्थानीय पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को आमंत्रित किया गया है।
इसी कड़ी में आज एक विशेष कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका प्रधान रजत मलिक ने मेले में पहुंचे लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे व नए पथ विक्रेताओं को पंजीकरण किया गया। स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
ऋण और प्रशिक्षण की मिल रही है सुविधा
इस लोक कल्याण मेले के तहत रेहड़ी-फड़ी और ठेला लगाने वाले छोटे दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुविधाएं दी जा रही हैं:
ऋण सुविधा: योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी वालों को अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए ₹15,000, ₹25,000 और ₹50,000 तक के ऋण प्रदान किए जा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेनिंग: मेले में आने वाले दुकानदारों को डिजिटल पेमेंट अपनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा ट्रेनिंग: स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए FSSAI के सहयोग से स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा से जुड़ा जरूरी प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगरपालिका प्रधान रजत मलिक ने कहा कि सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े रेहड़ी-पटरी संचालकों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। उन्होंने सभी स्थानीय पथ विक्रेताओं से अपील की कि वे 30 जून तक चलने वाले इस मेले में आकर अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं।
- रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर की दिनदहाड़े हत्या, आरा-पटना रोड 5 घंटे से जाम, थानेदार सस्पेंड
- पाल नहीं, खान: इमरान खान ने अपने पिता के उपनाम की जगह अपनी माँ का उपनाम क्यों चुना? जानिए उनके परिवार के बारे में
- कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांगेस वापसी पर सचिन का बड़ा बयान, कहा- सियासत में कुछ भी संभव है
- क्या हिंदू और क्या मुस्लिम! धर्म की बेड़ियां तोड़ मुस्लिम युवक निभाते हैं रामायण के पात्र, 62 सालों से कायम है हिंदू-मुस्लिम एकता की रामलीला
- ट्रक की एक टक्कर से सड़क पर फूटा पानी का गुबार, हजारों लीटर पानी स्वाहा, कई फीट ऊंची उठी लहरें

