अनिल शर्मा, बराड़ा. पुलिस ने दो आरोपियों को 13 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। बराड़ा थाना प्रभारी सुरिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने कसेरला खुर्द निवासी ध्यान सिंह को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी रॉकी भी शामिल हैै। जिस पर पुलिस ने आरोपी रॉकी निवासी हरी पैलेस डेहा कालोनी अम्बाला शहर को भी काबू किया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों से कुल 13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
आरोपी पर पहले भी दस मामले दर्ज
सुरिन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी ध्यान सिंह के खिलाफ पहले भी थाना कुरूक्षेत्र, बराड़ा, अम्बाला शहर व शाहबाद में लड़ाई-झगड़ा, हत्या का प्रयास, आम्र्ज एक्ट व सडक़ दुर्घटना से सम्बन्धित दस मामले दर्ज है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

