बराड़ा, (अनिल शर्मा ). एसडीएम बराड़ा सतीन्द्र सिवाच के मार्गदर्शन में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नायब तहसीलदार आलमगीर ने की। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं लेकर पहुंचे नागरिकों की बात गंभीरता से सुनी गई। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। जिन मामलों का तुरंत निस्तारण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया तथा जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस अवसर पर सीडीपीओ किरण बाला, एएफएसओ राजिंदर कुमार, बिजली बोर्ड से पारुल, एएसआर दीपिका वालिया, क्रीड से राजेश कुमार व राजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
- सहरसा बाईपास पर पुलिस का छापा, 1280 बोतल कोडीन सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार!
- SIR से आपातकाल तक, अनिल विज ने राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा
- फैसले के लिए थोड़ा इंतजार और! वकीलों की हड़ताल से राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की टली सुनवाई, जानिए कब होगी आरोप तय करने की कार्यवाही
- जी राम योजना में जॉब कार्ड घोटाला: फर्जी कागज़ के जरिए लाखों का भ्रष्टाचार, सचिव बोले- मुझे सॉफ्टवेयर चलाना नहीं आता, जनपद CEO ने साधी चुप्पी
- Gunmaaster G9 की शूटिंग के दौरान हादसा, बाल-बाल बची इमरान हाशमी की जान, हवा में पलटी SUV

