कुमार इंदर, जबलपुर। Bargi Dam Cruise Accident: बरगी डैम क्रूज हादसे का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। भोपाल निवासी कमल कुमार राठी ने जनहित याचिका लगाई है। जिसमें उन्होंने पूरे मध्य प्रदेश में क्रूज के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। इस मामले में राज्य सरकार, एमपी टूरिज्म, IWAI,SP, कलेक्टर समेत 8 लोगों को बनाया गया है। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ FIR कर कार्रवाई की मांग की है।
सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग
याचिकाकर्ता ने राज्य के सभी वॉटर स्पोर्ट और क्रूज संचालन का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग भी की है। ऑडिट होने और जांच पूरी न होने तक सभी जगह क्रूज के संचालन पर रोक की मांग की है। याचिका में सवाल उठाए गए कि NGT की मनाही के बाद भी क्रूज क्यों चलाया जा रहा था ? मामले में अगले हफ्ते हाईकोर्ट सुनवाई कर सकता है।
SIT के गठन की मांग
याचिकाकर्ता के वकील गोपेश यश तिवारी ने बताया कि मामले हाईकोर्ट में एक और याचिका लगाई गई है। हादसे की जांच के लिए SIT के गठन की मांग की गई है। हादसे को अधिकारियों की नाकामी बताया गया है। येलो अलर्ट के बावजूद क्रूज को चलाने पर सवाल उठाए गए। अगले हफ्ते मामले में सुनवाई होगी।
पुलिस ने 1 दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान किए दर्ज
पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि पायलट के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने बचाव दल के साथ रिसॉर्ट के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए। मृतकों के परिजनों और बचे हुए लोगों के भी बयान दर्ज होंगे। MPT को भी पत्र लिख कर क्रूज संचालन की जानकारी मांगी गई।
मैकाल रिसॉर्ट में पूछताछ
मैकाल रिसॉर्ट में पूछताछ की गई है। करीब 30 से 40 लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे। लोगों के बयानों की वीडियोग्राफी की गई। सभी को मैकाल रिसॉर्ट लेकर जांच टीम पहुंची है। बता दें कि इसी रिसॉर्ट पर क्रूज की यात्रा की टिकट बुक होती है। कल भी संबंधित लोगों के कलेक्टर कार्यालय में बयान दर्ज किए गए थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

