Barmer News: ओएमआर शीट घोटाले और पेपर लीक के मामलों को लेकर बाड़मेर में युवाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। जिला कलेक्ट्रेट के बाहर हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग उठाई। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा और नेता प्रतिपक्ष हरीश चौधरी धरने पर पहुंचे और युवाओं को अपना समर्थन दिया।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग राजस्थान लोक सेवा आयोग को भंग करने की रही। इसके साथ ही पिछले वर्षों में हुई सभी भर्तियों की सीबीआई स्तर पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी जोरशोर से उठी। सांसद उमेदाराम बेनीवाल ने मौके पर मौजूद युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनके अधिकारों और भविष्य से जुड़ा यह मुद्दा संसद में मजबूती से उठाया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि कई भर्ती परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं की आशंका है। ओएमआर शीट घोटाले के चलते हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने मांग की कि सभी संदिग्ध भर्तियों की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। युवाओं ने चतुर्थ श्रेणी, एलडीसी और अन्य भर्तियों में आरक्षण के अनुसार पदों का स्पष्ट वर्गीकरण कर नए सिरे से विज्ञप्ति जारी करने की मांग की।
पढ़ें ये खबरें
- विजयादशमी: देश के इन 8 स्थानों पर रावण का दहन नहीं किया जाता बल्कि उनकी पूजा की जाती है…
- फैक्टरी में मिला पटाखों का बड़ा जखीरा, कीमत करीब 3 करोड़ रुपये
- पटना के गांधी मैदान में जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, 2.5 लाख से अधिक लोग बने गवाह
- Deoghar News: देवघर में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप, घर में फंदे से लटका मिला शव
- दिवाली पर Skoda की इन कारों पर मिल रहा ₹90,000 तक का डिस्काउंट, Kylaq, Kushaq और Slavia पर बड़े ऑफर्स
