बरनाला. मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के कत्ल के बाद जिला बरनाला के गांव कालेके में भी नशा तस्करों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चौकने वाली बात यह है कि नशा तस्करों द्वारा नशा विरोधी कमेटी के सदस्य अमनदीप सिंह पर घर जाकर हमला किया और चार गोलियां चला दीं. इस दौरान एक गोली उसकी जांघ में लगकर आर-पार हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद से माहौल में बेहद भय का माहौल बना हुआ है. इस दौरान एक बेहद विचलित करने वाली बात यह रही कि हमलावरों ने अमनदीप सिंह की गर्भवती पत्नी के पेट में लातें भी मारीं. इस हमले में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
जानकारी मिली है कि हमला करने वालों की संख्या 5 बताई जा रही है. इनमें से 2 व्यक्ति राजू और सुक्खू नामजद बताए जा रहे हैं जबकि 3 व्यक्ति अज्ञात हैं.घटना से पूरे माहौल में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है. हमलावरों ने अमनदीप सिंह के घर जाकर सरेआम फायरिंग की, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया. पारिवारिक सदस्यों और ग्रामीणों का कहना है कि यह हमला नशा तस्करी के विरोध के चलते किया गया है.
अमनदीप सिंह नशा विरोधी कमेटी का सक्रिय सदस्य है और नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठा रहा था, जिससे खफा होकर तस्करों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए यह वारदात की है. उधर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. यह बेहद गंभीर मामला है कि नशा तस्करों ने बेखौफ होनकर इस घटना को अंजाम दिया है.
- संतों के द्वार ‘योगी सरकार’: अयोध्या के मठों-अखाड़ों में पहुंचकर सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, भेंट किए उपहार
- बरनाला में नशा तस्करों का आतंक! नशा विरोधी कमेटी के सदस्य के घर पर फायरिंग, गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात
- शिक्षक ने डंडे से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, इलाके में फैली सनसनी
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में देर रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
- तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, बिरला और नायडू समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं

